राज्य सरकार सहयोग करे तो बनेगी बुढ़वल वाया बहरामघाट तक रेल लाइन: जीएम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_194.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बुढ़वल वाया बहरामघाट तक रेल लाइन शुरु करने की मांग को लेकर आज गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा के नेतृत्व में एक दिवसीय जन सत्याग्रह का आयोजन रामनगर के बुढ़वल स्टेशन पर दोपहर 12 बजे से शुरु किया गया। धरनास्थल पर दोपहर से ही स्थानीय ग्रामीणों एवं समाजसेवियों का जमावड़ा लगना शुरु हो गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुढ़वल स्टेशन का निरीक्षण एवं प्रतीक्षालय कक्ष का उद्घाटन करने आये पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने सत्याग्रह कर रहे सत्याग्रहियों से मिलकर उनका मांग पत्र लिया।
इस मौके पर संयोजक राजनाथ शर्मा ने बताया कि फाल्गुन मास एवं श्रवण मास में बुंदेलखण्ड से पैदल चलकर रामनगर के महादेवा स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर में कांधे पर कांवर लेकर आते हैं। चूंकि बुढ़वल स्टेशन से महादेवा या गनेशपुर तक जाने के लिये रेल मार्ग न होने से शिव भक्तों के साथ-साथ दैनिक यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही नही लोधेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाले मेलों में शामिल हुए शिव भक्तों की घर वापसी करते समय कई हादसे होते हैं। जिन्हे रोकने के लिये इस रेल लाइन बनना अति आवश्यक है।
उन्होने बताया कि इस संदर्भ में पिछले कई वर्षों से यह मुहिम अनावरत जारी है और हाल ही में दिनांक 8 फरवरी को वरिष्ठ पत्रकार पद्यमश्री राम बहादुर राय एवं हेमंत शर्मा के माध्यम से रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को मांग पत्र दिया जा चुका है। श्री शर्मा ने बताया कि इस रेल लाइन के बनने से अगानपुर, बरुआ, लंबापुर, रजनापुर, महादेवा, गोबरहा, बड़नपुर, गंजापुरवा, टिन्नापुर के अलावा स्थानीय लोगों को लाभ एवं रोजगार मिलेगा। इससे घाघरा के तराई क्षेत्र में बसने वाले ग्रामीणों को रोजगार से भी जोड़ा जा सकेगा तथा महादेवा आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा होगा।
इस दौरान मांग पत्र लेते हुये पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने कहा कि यह बहुत ही जनउपयोगी मुद्दा है। यदि राज्य सरकार मद्द करे तो जल्द ही रेल खण्ड के निर्माण का कार्य शुरु कराया जा सकता है। उन्होने कहा कि लम्बी दूरी की गाड़ियों के ठहराव के बजाय कम स्टापेज की डीएमओ टेªन चलायी जायेगी। साथ ही यात्रियों की संख्या को देखते हुये जरवल रोड पर ठहरने वाली टेªनों को बुढ़वल पर रोकने की व्यवस्था की जायेगी। इस मौके पर मुख्य रुप से समाजसेवी कृष्ण बिहारी अवस्थी, मृत्यंुजय शर्मा, विनय कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, पाटेश्वरी प्रसाद, रवि कुमार सिंह, एहतिशाम खान, अनुपम सिंह राठौर, छेदी सिंह, हरिओम सिंह, राजेश यादव, सुशील कुमार अवस्थी, जयनारायण अवस्थी, ओमप्रकाश अवस्थी, विंध्या शरण पाण्डेय, उमाशंकर मिश्रा, रमेश बख्श सिंह, शिव बालक दीक्षित, ओमकार सिंह, भानु प्रताप, शिव बहादुर सिंह, मनोहर कुमार, हाफिज मेराज अहमद, स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद अली, सीओएम गोरखपुर सुश्री अर्चना जोशी, सीनियर डीसीएम नीलिमा सिंह, सीसीएम एपी सिंह, डीआरएम लखनऊ आलोक कुमार सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।