खतीबे अकबर मिर्ज़ा अतहर का निधन, शोक की लहर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_276.html
लखनऊ | हाय अफ़सोस खतीबे अकबर आल इण्डिया शिया पर्सनल ला बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना मिर्ज़ा मोहम्मद अतहर का आज लम्बी बिमारी के बाद निधन हो गया | निधन का समाचार मिलते ही लोगो में शोक व्याप्त हो गया | मौलाना अतहर काफी समय से बीमार चल रहे थे | उनके परिजनों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें दिल्ली के मैक्स हास्पिटल में एडमिट किया था जहा उपचार के दौरान उनका आज शाम को निधन हो गया | मौलाना का जनाज़ा दिल्ली से लखनऊ लाया जायेगा कल शनिवार को उन्हें लखनऊ में सुपुर्देखाक किया जायेगा | मौलाना अतहर के निधन पर शिया धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन जैदी और आल इण्डिया शिया जागरण मंच के अध्यक्ष मौलाना हसन मेहदी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है |

