गौरैया संरक्षण गोष्ठी का हुआ आयोजन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_739.html
जौनपुर। सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा शुक्रवार को वन विहार परिसर में गौरैया संरक्षण गोष्ठी का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि डा. सके सिंह प्रोफेसर जन्तु विज्ञान टीडी कालेज ने कहा कि गौरैया हमारे घर-आंगन में पलने वाली चिड़िया है। ऐसे में अपने घर में इस तरह की व्यवस्था बनायें कि चिड़िया घोसला बना सके। इसी क्रम में अध्यक्षता करते हुये प्रभागीय निदेशक एपी पाठक ने बताया कि प्रकृति के संतुलन के दृष्टिकोण से गौरैया संरक्षण अति आवश्यक है। गौरैया संरक्षण के लिये गौरैया के वास स्थल को बनाये रखना आवश्यक है जो बढ़ते शहरीकरण के कारण नष्ट हो रहा है। इसके अलावा मधुकर दयाल उप प्रभागीय वनाधिकारी, अखिलेन्द्र यादव, अजय तिवारी मास्टर टेªनर ने अन्य वक्ताओं ने गौरैया संरक्षण पर प्रकाश डाला। 225 लोगों से सुसज्जित गोष्ठी का संचालन वन दरोगा महेन्द्रदेव विक्रम ने किया। मालूम हो कि वर्ष 2010 से प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को गौरैया दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर तमाम सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

