व्यापारियों का फूड लाइसेंस बनाने के लिये कैम्प तिथि निर्धारित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_675.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य कारोबारियों का पंजीकरण/लाइसेंस बनाये जाने हेतु विशेष कैम्प का आयोजन हुआ। शुक्रवार को प्रातः 10 बजे नगर पालिका परिषद के मैदान पर आयोजित कैम्प का उद्घाटन नगर मजिस्टेªट उमाकांत त्रिपाठी व अतिरिक्त मजिस्टेªट प्रियंका प्रियदर्शिनी ने किया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी इन्द्र बहादुर यादव, ज्ञानेन्द्र पाल सिंह, सर्वेश कुमार ने अपना योगदान दिया। इसी तरह 27 फरवरी दिन शनिवार को कैम्प फलवाली गली ओलन्दगंज में लगेगा जहां समला प्रसाद यादव, सर्वेष कुमार, इन्द्र बहादुर यादव रहेंगे। 1 मार्च दिन मंगलवार को कैम्प बदलापुर में लगेगा जहां इन्द्र बहादुर यादव, मिश्री लाल, सुनील द्विवेदी रहेंगे। 2 मार्च दिन बुधवार को खेतासराय में लगेगा जहां सुनील द्विवेदी, समला प्रसाद यादव, मिश्री लाल रहेंगे। 4 मार्च दिन शुक्रवार को शाहगंज में लगेगा जहां सुनील द्विवेदी, इन्द्र बहादुर यादव, मिश्री लाल रहेंगे। 5 मार्च दिन शनिवार को मछलीशहर में लगेगा जहां सुनील द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र पाल सिंह, मिश्री लाल रहेंगे। 8 मार्च दिन मंगलवार को मुंगराबादशाहपुर में लगेगा जहां सुनील द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र पाल सिंह, मिश्री लाल रहेंगे। 9 मार्च दिन बुधवार को मड़ियाहूं में लगेगा जहां ज्ञानेन्द्र पाल सिंह, समला प्रसाद यादव, सुनील द्विवेदी रहेंगे। 10 मार्च दिन गुरूवार को रामपुर में लगेगा जहां बीएस मंगलमूर्ति, ज्ञानेन्द्र पाल सिंह, सुनील द्विवेदी रहेंगे। 11 मार्च दिन शुक्रवार को केराकत में लगेगा जहां समला प्रसाद यादव, बीएस मंगलमूर्ति, सुनील द्विवेदी रहेंगे। ऐसे समस्त खाद्य कारोबारी जिन्होंने अपने खाद्य प्रतिष्ठानों का पंजीकरण लाइसेंस हेतु अभी तक आवेदन नहीं किया है, उक्त कार्यक्रम में पहुंचकर खाद्य पंजीकरण/लाइसेंस हेतु आवेदन कर सकते हैं।

