aajtaktimes

प्रधानमंत्री जनधन योजना के फायदों का लाभ उठायें लोगः DM

जौनपुर। जिलाधिकारी ने बताया कि अगस्त 2014 से बैंकों के माध्यम से प्रधानमंत्री जनधन योजना लागू है। इसके अन्य घटक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना आदि भी बैंकों के माध्यम से लागू है। पीएमजेडीवाय का उद्देश्य भारत के नागरिकों को बुनियादी वित्तीय सेवाएं जैसे बैंक खाते, डेबिट कार्ड मुहैया कराना है। वित्तीय समावेशन के राष्ट्रीय मिशन को आगे बढ़ाने हेतु पीएमजेडीवाय शुरू की गयी है। पीएमजेडीवाय आर्थिक निरंतरता बढ़ाने व जनता को वित्तीय सेवाएं जैसे बैंक खाते, कर्ज, बीमा प्रदान करने हेतु एक साधन के तौर पर बनायी गयी है। उन्होंने बताया कि इस योजना में गरीब वर्ग हेतु सब्सिडी सुरक्षित करना, ओवरड्राफ्ट सुविधा व पेंशन योजना दीर्घकालिक लक्ष्यों में शामिल है। इसका उद्ेश्य वर्ष 2018 तक 7.5 करोड़ परिवारों को कवर करना है। जनधन योजना के तहत हर घर में कम से कम एक बैंक खाता खोला जायेगा। बैंक खाते के साथ डेबिट कार्ड के साथ 1 लाख रूपये का बीमा भी मिलता है। खाता खुलवाने पर 1 लाख रूपये का एक्सीडेंट कवर, 30 हजार रूपये का लाइफ इंश्योरेंस भी मिलता है। खाते में मिनिमम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं है और हर महीने 5 हजार रूपये के ओवर ड्राफ्ट की सुविधा दी गयी है। इसके साथ इंश्योरेंस, पेंशन प्रोडक्ट की सुविधा मिल रही है। अकाउण्ट खोलने हेतु फिंगर प्रिंट से अकाउण्ट खुलेगा व आधार कार्ड के जरिये ई-केवाईसी किया जायेगा। इसके अलावा वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सरपंच या किसी सरकारी अधिकारी का पत्र, नरेगा कार्ड, बिजली, टेलीफोन बिल या बर्थ एवं मैरिज सटिर्फिकेट के जरिये भी अकाउण्ट खोला जा सकता है। देश में 42 फीसदी लोगों के पास बैंक अकाउण्ट नहीं है। जनपद में जनधन योजना के तहत अभी तक 724132 लोगों को कवर किया गया है। योजना के अन्तर्गत 24 ऐसे परिवारों को जिनके परिवार के सदस्य का आकस्मिक दुर्घटना में निधन हुआ है। 1-1 लाख रूपये की बीमा क्लेम राशि मिली है जो परिवार के लिये किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही प्रधानमंत्री बीमा योजना हेतु जिस बैंक में अपका बचत खाता है, वहां जाकर आप इनरोलमेंट के लिये आवेदन कर सकते हैं। प्रीमियम के लिये बैंक फार्म में यह स्वीकृति देनी होगी कि आपके खाते से प्रीमियम की राशि खुद ही काट ली जाय। बैंक हर साल खाते से प्रीमियम की राशि खुद ही काट लेंगे। साथ ही यह भी जरूरी है कि आप बैंक के नियम के मुताबिक हमेशा बचत खाते में न्यूनतम राशि रखे रहें। बीमा के लिये किसी बीमा कंपनी के पास आवेदन की जरूरत नहीं होगी। प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना में बीमाधारक को 2 लाख रूपये का दुर्घटना कवर मिलेगा जबकि दुर्घटना के दौरान विकलांगता की स्थिति में 1 लाख रूपये का कवर मिलेगा। दुर्घटना के दौरान व्यक्ति की दोनों आखें की रोशनी चली जाती हैं या फिर उसके हाथ व पैर बेकार हो जाते हैं तो भी 2 लाख रूपये का कवर मिलेगा। कोई भी व्यक्ति जिसका बचत खाता है, उसकी उम्र 18-70 साल तक है, वह स्कीम का लाभ ले सकेगा। इसके लिये उसे हर साल 12 रूपये का प्रीमियम देना होगा। इसी तरह जीवन ज्योति योजना के तहत 18-50 साल की उम्र का व्यक्ति 330 रूपये का सालाना प्रीमियत देकर 2 लाख रूपये का जीवन बीमा कवर ले सकेगा। 55 साल की अवधि के दौरान अगर किसी व्यक्ति की किसी भी कारण मौत होती है तो उसके उत्तराधिकारी को 2 लाख रूपया मिलेगा। इस योजना के लिये निकतम बैंक शाखा या बैंक मित्र सेण्टर पर जाकर इस योजना के लिये आवेदन कर सकते हैं। जनपद में अभी तक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 32489 लोगों व सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 145720 लोगों को कवर किया जा चुका है।

Related

UP 5141062141710547619

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item