aajtaktimes

LED के माध्यम से दिखायी जा रहीं सरकार की उपलब्धियां

जौनपुर। सूचना निदेशक आशुतोष निरंजन के निर्देशानुसार सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिये जिले में एलईडी वैन द्वारा कलेक्टेªट परिसर सहित कोतवाली चौराहा, अटाला मस्जिद, सिपाह के अलावा नगर में प्रचार-प्रसार किया गया। कलेक्टेªट में अपर जिला सूचना अधिकारी केके त्रिपाठी, लल्लन यादव, मुन्नी लाल, सुमित सिंह सहित मीडियाकर्मियों सहित अन्य नागरिकों ने इसका अवलोकन किया। इसी प्रकार कुत्तूपुर चौराहा, करंजाकला, सोंधी, खेतासराय बाजार, शाहगंज, खुटहन, सरायमोहदी, सुइथाकला में एलईडी वैन का प्रचार किया गया। इस दौरान बताया गया कि 27 फरवरी को एलईडी वैन के माध्यम से खुटहन, धनश्यामपुर, नौपेड़वा बाजार, हरखू सराय, धनियामऊ बाजार, बदलापुर, सिंगरामऊ में प्रचार प्रसार के किया जायेगा।

Related

UP 3925047653502168262

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item