aajtaktimes

सगे भाइयों को घायल करके बदमाशों ने लूटा नगदी व लैपटाप

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली थाना क्षेत्र के सरौना गांव में बीती रात दो सगे भाइयों को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करके अराजक तत्वों ने नगदी सहित लैपटाप, प्रिंटर आदि लूट लिया। घायल युवक उसी गांव के निवासी कृष्ण कुमार व विजय कुमार पुत्रगण शोभनाथ मिश्र हैं जो बरसठी तिराहे पर स्थित अपनी दुकान बंद करके मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे कि रास्ते में अराजक तत्वों के शिकार हो गये। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी जिस पर मौका-मुआयना करके दोनों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराये। घायल की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी भी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों में कृष्ण कुमार की हालत हालत बनी हुई है।

Related

UP 6375104328927434564

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item