संजय निगम टूर्नामेंट में दिलकश रिज़वी मैन आफ दा मैच
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_517.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी । सालिम नेता द्वारा आयोजित संजय निगम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट जैदपुर मे आज सीनियर खिलाडियो, का मैत्री मैच दीपक निगम एलेवन और इमदाद मामा एलेवन के बीच खेला गया ।टास जीतकर दीपक निगम एलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए जवाब मे इमदाद मामा एलेवन ने 16:4 ओवर मे 148 रन बनाकर मैच जीत लिया ।जिसमे दिलकश रिजवी ने नाबाद 54 रन बनाए और 3 विकेट लिए तथा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।इसके पूर्व मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि हाजी शादाब ने किया ।तथा पुरस्कार वितरण विशिष्ट अतिथि नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख पति मुख्तार शाह ने किया ।मैच मे अंपायरिंग लाडू दाल वाले ने तथा मैच रेफरी की जिम्मेदारी विश्वनाथ जायसवाल ने निभाई ।समस्त खिलाडियो तथा पत्रकार बंधुओ को शील्ड, ट्राफी, शाल देकर सम्मानित किया गया । मैच देखने के लिए मुख्य रूप से अनवर कुरैशी वकील सिद्दकी कदीम सिद्दकी मजहर अली मक्खन शफीक आलम अंसारी मास्टर मोहम्मद अहमद दिवेश जायसवाल चांद खान मुकीम खान
मास्टर मोहम्मद आसिम अशफ़ाक कुरैशी मास्टर राजदार रिंकू फययाज हसीब नेता आदि भारी संख्या मे लोग उपस्थित रहे ।


