aajtaktimes

दो विवाहिताओं ने खाया जहरीला पदार्थ, भर्ती


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिता ने कीटनाशक दवा खा ली। जिसको इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पल्हरी निवासी विगत रविवार की रात 10 बजे प्रवेश की अपनी पत्नी अर्चना से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। अवेश में आकर अर्चना ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। कुछ देर बाद अर्चना की हालत बिगड़ने लगी। अर्चना के जेठ सुनील ने आनन फानन उसको जिला अस्पताल भर्ती कराया। दूसरी घटना थाना सतरिख के ग्राम मनेरा निवासी प्रेमावती का अपने पति अनूप कुमार से भी विवाद हो गया। प्रेमावती ने खेत में डालने वाली कीटनाशक दवा खा ली। जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ने लगी। पति अनूप कुमार ने प्रेमावती को जिला अस्पताल ले आये। समाचार लिखे जाने तक दोनो विवाहिता की नाजुक हालत बनी हुई है।

Related

UP 3027728227030290809

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item