न्यायमूर्ति ने किया प्रशासनिक भवन का उद्घाटन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_55.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिला जज कार्यालय के पास न्यायमूर्ति डा.देवेन्द्र कुमार अरोड़ो ने लगभग पौने दो करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया। निर्माण के लिये उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। शिलान्यास के अवसर पर जनपद के न्यायधीश एसपी अरविन्द, जिलाधिकारी अजय यादव व न्यायिक अधिकारियों के साथ प्रभारी अभियंता व दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे। निर्माण निगम के अधिशाषी अभियंता द्वारा जारी की गयी सूचना के मुताबिक प्रथम किस्त का 83.44 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है। संस्था ने उक्त कार्य को नौ माह में पूर्ण कर हस्तगत कराने का प्रश्न नोट जारी किया है।