aajtaktimes

तेज प्रताप के तेज से जगदीश बने र्निविरोध प्रमुख


अजमी रिज़वी
रामनगर बाराबंकी। जिला पंचायत सदस्य चन्द्रदेव सिंह की रणनीतिक बिसात व तेज प्रताप सिंह गुड्डू की मेहनत से जगदीश धीमान को मिला र्निविरोध प्रमुख क्षेत्र पंचायत रामनगर का पद। महीनों की अटकलों और चर्चाओं पर विराम तब मिला जब किसी अन्य ने नामांकन ही नही दाखिल किया। गौरतलब हो कि आरक्षित सीट होने के बाद से ही तेज प्रताप सिंह व राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने समर्थक को ही प्रमुख बनाने के लिये पूरी मेहनत प्रारम्भ कर दी। जोड़ तोड़ की राजनीति से क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बल्ले हो गयी। चुनाव तिथि घोषित होते ही प्रमुख पद की चुनावी सरगर्मियांे ने और जोड़ पकड़ लिया। सपा सम्बन्धित ही दो दावेदारों की दावेदारी ने चुनावी गर्मी बढ़ा दी। लेकिन अन्तिम समय में तेज प्रताप सिंह गुड्डू समर्थक जगदीश धीमान के सपा प्रत्याशी घोषित होते ही और शुक्रवार को एक नामांकन होने के साथ ही रामनगर ब्लाक प्रमुख पद पर र्निविरोध जगदीश धीमान का होना तय हो गया है।

Related

UP 5731328365834614037

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item