मनोरंजन से होता है शारीरिक व मानसिक विकास: DM
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/dm_6.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। खेल-कूद बच्चों के लिए मात्र मनोरंजन ही नहीं इससे उनका शारीरिक तथा मानसिक विकास होता है। उक्त विचार जिलाधिकारी अजय यादव ने उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त किया। शनिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रहे बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान जिलाधिकारी ने शान्ति का प्रतीक कबूतर व गुब्बारें उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया और कार्यक्रम के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रताप नरायन सिंह सहित समस्त बेसिक शिक्षा परिवार को बधाई दी। मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में खेल कूद की भी जिज्ञासा होती है, जिसे निखारने की जरूरत होती है। अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया ने कहा कि खेल जगत में देखा जाए तो जो बच्चे ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता को जीत कर आज जिले पर अपना परचम लहरा रहे है, कल यही बच्चे प्रदेश स्तर पर अपना नाम रोशन करेगे। इस अवसर पर अजय गुप्त मौर्य, सतीश कुमार त्रिपाठी, नवाब वर्मा, शिव सिंह, अखिलेख कुमार, राजेन्द्र सिंह, राम कुमार द्विवेदी, सन्तोष सिंह डॉ0राजेन्द्र सिंह, आलोक कुमार आदि मौजूद थे।
