aajtaktimes

रंगदारी मांगी 25 लाख, पहुंच गया जेल


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मोबाइल से एसएमएस भेजकर 25 लाख की रंगदारी मांगने वाले युवक को पुलिस ने क्राइम ब्रांच के सहयोग से धर दबोचा टीम ने उपयुक्त मोबाइल बरामद कर रंगदारी मांगने वाले को जेल भेज दिया है। पुलिस लाइन के सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक शफीक अहमद ने बताया कि विगत् 18-19 जनवरी को मोबाइल नं-7398876582 से विशाल निगम पुत्र मैकूलाल निवासी टिकैतगंज थाना कुर्सी के मोबाइल नं-9648303006 पर पुनः विगत् 29 जनवरी को एसएमएस भेजकर 25 लाख की रंगदारी देने और न देने पर शिव वाटिका नामक विल्डिंग को बम से उड़ा देने की धमकी दी थी। पीड़ित की सूचना पर कुर्सी पुलिस व सर्विलंास टीम सक्रिय हुई और विगत् 6 फरवरी को जुम्मनपुरवा मजरे टिकैतगंज निवासी अशोक यादव पुत्र रामसागर को घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। शिव विशाल ने पूछताछ में बताया कि खेत की मिट्टी को लेकर विवाद था। इसीलिये एसएमएस किया था। कुर्सी थानाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने नरेन्द्र सिंह एसआई व क्राइम ब्रांच सुधीर कुमार सिंह, अफरोज जैदी, इदरीश खान, रमेश उपाध्याय, मनोज दूबे आदि के साथ छापा मारकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम देकर प्रोत्साहित किया है।

Related

UP 5410495802569994675

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item