घटिया निर्माण से ग्रामीण परेशान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_576.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। फैजाबाद राजमार्ग से निर्माण विभाग द्वारा एक किमी की दूरी तक भेंदुआ बहरेला तक सड़क बनवायी गयी थी। पांच वर्ष के बाद उस सड़क की रिपेरिंग की जाती है। अभी दो बरसात भी यह सड़क न सह पायी जगह जगह गड्डे हो गये और पूरी तरह से सड़क उखड़ गयी। रिपेरिंग करने वाले मानक के अनरूप गिट्टी व तारकोल न डालकर ठेकेदार मात्र लीपापोती करते हैं। इसलिए एक तरह सड़क बनती है दूसरी तरफ सड़क उखड़ जाती है इसी प्रकार भिटरिया हैदरगढ़ रोड से पराग डेरी के पास से भेंदुआ ब्रहम्नान होते हुए भेंदुआ बहरेला एक किमी तक रोड बनायी गयी है वह पूरी तरह से टूट चुकी है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी सड़कों का कोई पुरसाहाल नही है। सरकारी कार्ययोजनाओं का अंजाम देते हैं लेकिन अधिकारी उन योजनाओं को खटाई में डाल देते हैं। जनता को उन योजनाओं का लाभ कहां से मिले प्रधान मंत्री की सड़क योजना ध्वस्त हो चुकी है। विभागीय अभियन्ताओ की तानाशाह खैच्चे व लापरवाही से राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे है। रात में आने जाने वाले राहगीर मोटर साइकिल सवार आये दिन चोट खाते रहते है इस सम्बन्ध में ग्रामीणो ने विभागीय अधिकारियों से लिखित शिकायती पत्र दिया लेकिन आज तक सडकों की मरम्मत तक नही हुई।

