aajtaktimes

तराई क्षेत्र में बसपा ने गाड़ा झण्डा, सपा के आधा दर्जन प्रमुख र्निविरोध


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जनपद के पन्द्रह विकास खण्डों में समाजवादी पार्टी के जहां आधा दर्जन ब्लाक प्रमुख र्निविरोध निर्वाचित हो गये। वहीं तराई क्षेत्र के पूरेडलई विकास खण्ड में बसपा ने बाजी मार ली। जानकारी के मुताबिक रामनगर ब्लाक से जगदीश धीमान, सूरतगंज से श्रीमती लैला, मसौली से यासिर अराफात, बंकी से माया देवी, फतेहपुर से अनिल वर्मा व सिरौलीगौसपुर से रामावती को र्निविरोध ब्लाक प्रमुख चुन लिया गया है। घाघरा के तराई क्षेत्र के पूरेडलई विकास खण्ड में बसपा ने बाजी मारी है। यहां से बसपा के प्रभारी सुधीर सिंह के भाई दीपक सिंह को र्निविरोध ब्लाक प्रमुख चुन लिया गया है। सपा के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह सपा की सूची में सनबरसा निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख दृगपाल सिंह को सपा का प्रत्याशी घोषित किया था परन्तु तराई क्षेत्र के इस ब्लाक में सपा की दावेदारी रेत के महल की तरह उड़ गयी। यहां से बसपा के युवा नेता सुधीर सिंह ने अपने भाई दीपक सिंह को र्निविरोध निर्वाचित करवाने में सफलता हासिल कर ली। इस चुनाव में दरियाबाद विधानसभा हमेशा कुछ न कुछ नया करके दिखाती रही है। बसपा सरकार में दरियाबाद का ब्लाक प्रमुख समाजवादी पार्टी से निर्वाचित हुआ था। उसी तरह सपा सरकार में इसी विधानसभा के पूरेडलई ने बसपा का र्निविरोध प्रत्याशी जिताकर उसी इतिहास को दोहरा दिया है। जबकि दरियाबाद ब्लाक में कृषि मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह के नजदीकी रहे विवेकानन्द पाण्डेय के भाई भाजपा उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं तो वहीं क्यामपुर निवासी सपा प्रत्याशी चमन सिंह को दमदार टक्कर झेलनी पड़ रही है। शनिवार को जनपद के पन्द्रह ब्लाकों में सात ब्लाकों के प्रमुखों का चुना जाना तय हो गया है। जबकि शेष आठ विकास खण्ड में से हरख विकास खण्ड में सपा के युवा युवा नेता मुख्तार अहमद शाह की पत्नी जाकिरुल निशा, निन्दूरा में चन्द्रशेखर गुप्ता, बनीकोडर में रुचि वर्मा, देवां में श्रीमती नीतू सिंह, त्रिवेदीगंज में गोमती यादव, सिद्धौर में रमेशचन्द्र वर्मा व हैदरगढ़ में श्रीमती इन्दू सिंह को दमदार टक्कर झेलनी पड़ रही है। अब यह तो समय ही बतायेगा कि इन प्रत्याशियों की दावेदारी कितनी मजबूत है। विगत् शुक्रवार को ही अनुसूचित जाति के चेयरमैन पीएल पुनिया ने राज्य निर्वाचन आयोग को स्थानीय पुलिस को सपा कार्यकर्ता बताते हुये आरोप लगाया था कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सत्ता पक्ष में मतदान करने का दबाव डाला जा रहा है। इस सबंध में जिलाधिकारी अजय यादव से बात की गयी तो उन्होने बताया कि जिला प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने के लिये कटिबद्ध है। किसी भी स्थिति में पक्षपात नही होने दिया जायेगा।

Related

UP 3553636639223450964

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item