aajtaktimes

दूसरों के जो काम आए वो ही सच्चा इंसान : SP


अजमी रिज़वी
बराबरप्रदेश की अग्रणी- युवा प्रगति सामाजिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष-फ़राज़ अहमद खान के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों एवं अन्य सामाजिक लोगों के द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में ज़िला ब्लड बैंक पहुँचे पुलिस अधीक्षक बाराबंकी-अब्दुल हमीद ने यह विचार व्यक्त किए।
रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और फ़राज़ अहमद खान को जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही इस तरह का आयोजन करने पर बधाई दी।
इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में दर्जनों लोगों ने रक्तदान कर ग़रीबों/जरूरतमंदों की सेवा करने का प्रण लिया
        संस्था संरक्षक दानिश सिददीक़ी ने स्वयं रक्तदान करने उपरांत बताया की इस तरह के आयोजन निरंतर होने चाहिए और हम और हमारी संस्था ख़ासकर बाराबंकी के लिए जो बन सकेगा करते रहेंगे.
       अध्यक्ष -फ़राज़ अहमद खान ने कहा की अगर सिर्फ़ समाज से कुछ लोग ही अपने जन्मदिन और ऐनिवर्सरी इस तरह के आयोजनो पर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के लिए आगे आए तो रक्त की कमी से किसी को अपनी जान नहीं गँवानी पड़ेगी|
       फ़ाउंडर- सूचना एवं मानवाधिकार संयुक्त परिषद की रीता प्रकाश पांडे ने कहा कि यहाँ आकर रक्तदान करने में बहुत ही सुखद महसूस हो रहा और मैं सभी महिलाओं-बहनो से अपील करती हूँ की आगे आकर रक्तदान कीजिए.
  रक्तदान करने वालो में प्रमुख रूप से संस्था संरक्षक-दानिश सिददीक़ी, अध्यक्ष- फ़राज़ अहमद खान, सचिव- अहमद शेख़,ज़िला पंचायत सदस्य-नसीम गुड्डू,उपाध्यक्ष-डाक्टर पीयूष अवस्थी, रीता प्रकाश पाण्डेय,नीतू पाण्डेय, शाजान अहमद,एडवोकेट आशीष शुक्ला,युवा भाजपा नेता-आलोक सिंह त्यागी,युवा सामाजिक कार्यकर्ता-अली अहमद शेख़,सोमेश तिवारी, युवा सामाजिक कार्यकर्ता- शाहनवाज़ अहमद,साजिद अली,अबिद अली,अहमद वकास खान इत्यादि प्के साथ ही संस्था के युवा सदस्य/पदाधिकारियो में अभिनेता शरद राज सिंह,प्रदेश सचिव-अंकुर यदुवंशी,साईं शर्मा,मयंक खरे, शादमान,पुलिस अधीक्षक पीआरओ- राजकुमार तिवारी,प्रभारी अधिकारी रक्तकोश- डाक्टर एसके शुक्ला,शोभनाथ एवं राकेश गौतम- लैब टेक्निशन,विवेकानंद त्रिपाठी,राजाराम इत्यादि समस्त ब्लड बैंक स्टाफ़ उपस्थित रहा|

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्था ने सभी का बहुत धन्यवाद व्यक्त किया

Related

UP 3052777306177766937

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item