aajtaktimes

असहाय बच्चों की सहायता ही सच्ची सेवाः मो. जावेद सिद्दीकी


जौनपुर। सेंट जांस स्कूल सिद्दीकपुर में रविवार को विशाल बाल मेला का आयोजन हुआ जहां जिसमें गरीब व असहाय बच्चों को हर तरह से लाभ पहुंचाया गया। इस दौरान बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी मेले का आनन्द लिया जहां विभिन्न तरह के सौ से अधिक स्टाल लगाये गये थे। गरीब व असहाय बच्चों के लिये आयोजित मेले का उदघाटन मुख्य अतिथि सपा के युवा नेता मोहम्मद जावेद सिद्दीकी ने किया जहां उन्होंने कहा कि आज भी ऐसे बच्चों को सहारे की जरूरत है। इनको अच्छी शिक्षा का लाभ लें जिसमें अच्छी प्रतिभा छिपी है। बस उसे तराशने की जरूरत है। मेले में ऐसे बच्चे जरूरत के सामान सस्ते में पा सकते हैं। बच्चों के साथ उनके माता-पिता भी मेले का आनन्द उठाये। मेले में विभिन्न तरह की प्रतियोगिता व खेलकूद का आयोजन हुआ जहां बच्चों के रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लोगों ने खूब सराहा। इसके अलावा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विजेता टीम को फादर जोबी एवं हेनरी एनाड्रे ने सयुंक्त रूप से पुरस्कार वितरित किया जिसमें सेन्ट प्रैक्टिस स्कूल के छात्र भी हिस्सा लिये। इस अवसर पर सिस्टर रेक्सलीन, प्रेमशंकर यादव, परवेज अहमद, रामजी, मो. जफर, मो. दानिश, राकेश ढेभा, सिन्टू, दिवाकर, सुनील कुमार, सुभाष यादव, अबुशाद अहमद मौजूद रहे।

Related

UP 9197402430491777392

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item