aajtaktimes

कृष्णा नन्द राय हत्याकांड : रेल मंत्री मनोज सिन्हा देगे गवाही

गाजीपुर। भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा देंगे गवाही। मामले की सुनवाई कर रही दिल्ली की सीबीआई कोर्ट ने इसके लिए उन्हें नोटिस भेजी है। मामले की सुनवाई की तारीख तीन-चार फरवरी तय है। यह पहला मौका है जब कृष्णानंद हत्याकांड में रेल राज्य मंत्री को कोर्ट बुलाई है। अपनी विवेचना में सीबीआई बतौर गवाह श्री सिन्हा का बयान दर्ज की है। उन्होंने कहा है कि कृष्णानंद उनके मित्र थे और बातचीत में उन्होंने अपनी हत्या की आशंका जताई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री को उन्होंने इसकी लिखित जानकारी दी थी। मौके पर उनके साथ वह भी थे। जाहिर है कि किसी मामले में गवाही के लिए विरले कोई कोर्ट केंद्रीय मंत्री को बुलाती है।
 गाजीपुर से मिली खबर के मुताबिक कोर्ट ने मामले की सुनवाई के क्रम में अगली तारीख 17-18 तथा 19  फरवरी भी तय कर दी है। संभव हो कि उसमें वादी मुकदमा तथा अन्य चश्मदीद बुलाए जाएं।सूत्र

Related

UP 1400097167480305280

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item