aajtaktimes

प्रदेश की कानून ब्यवस्था अन्य प्रदेशो से अच्छी : शिवपाल यादव


जौनपुर | प्रदेश सरकार के पीडब्लूडी एवं सिचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने जौनपुर में राज्यमंत्री जगदीश सोनकर के पुत्र के विवाह में शिरकत करने उनके आवास पहुचे जहा उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की कानून ब्यवस्था अन्य प्रदेशो की अपेक्ष अच्छी व संतोष जनक है उप्र देश का सबसे बड़ा प्रदेश है छोटी मोटी घटनाये तो होती रहती है हत्या और बलात्कार की बढ़ती घटनाओ के सवाल पर कन्नी काट गये | जबाब नही दिया ।
मंत्री ने अमर सिंह के बिषय मे सवाल करने पर कहा अमर सिंह जब चाहेंगे पार्टी मे वापस हो जायेगे कोई समस्या नही है ।
सहकारी बैको के बिषय मे सवाल करने पर कहा कि इस बजट मे पैसे की ब्यवस्था कर दी जायेगी उनके लाइसेन्स नही निरस्त होगे । यहां से निकलने के बाद मड़ियाहूं स्थित गंज मे सात वर्षीय बच्ची के साथ घटित घटना से पीड़ित परिजनो को संतावना देने गये थे । मंत्री के जौनपुर आगमन पर उनका स्वागत मंत्री पारसनाथ यादव , राज्य मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, जिलापंचायत अध्यक्ष राज बहादुर, पूर्व मंत्री डॉ के पी यादव, संगीता यादव, कु० बीरेन्द्र सिंह ,राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटेल, बिधायक गुलाब चन्द सरोज, श्रद्धा यादव, शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी ने किया

Related

UP 4389710078751127101

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item