मां ने 7 लाख में करवाया 11 महीने की बेटी का यौन शोषण!
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/7-11.html
रोमानिया में एक सनसनीखेज मामला सामना आया है। यहां एक मां ने अपनी ही 11 महीने की बच्ची के जिस्म का सौदा कर दिया। महिला को अपनी बच्ची का यौन शोषण करवाने के लिए ऑनलाइन बेचने के मामले में गिरफ्तार किया है।
अंग्रेजी अखबार डेली मेल के मुताबिक मामला साउथर्न सोमालिया के वारासती का है। रोमानिया पुलिस ने एफबीआई की ओर से जानकारी मिलने के बाद 24 साल की एक महिला को पिछले हफ्ते अरेस्ट किया था। महिला पर आरोप है कि उसने यौन शोषण के लिए अपनी 11 महीने की बच्ची को ऑनलाइन बेच दिया।
मां करती थी बेटी का यौन शोषण
एफबीआई को इस बात की जानकारी तब हुई जब वह ब्रानडॉन ग्रेस्सेट (31 साल) नाम के शख्स के बारे में जांच कर रहा था, जो पिछले साल चाइल्ड पॉर्नोग्राफी और बच्चों के यौन शोषण में गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान अमेरिकी अधिकारियों ने इस महिला की तस्वीरें इंटरनेट पर देखीं, जिसमें वो अपनी बेटी का यौन शोषण करती नजर आ रही थी। महिला को चाइल्ड पॉर्नोग्राफी और बच्ची के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

