aajtaktimes

समुद्र में डूबने से 14 छात्रों की मौत


महाराष्ट्र में रायगढ़ के मुरुड बीच पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मुरुद बीच पर डूबने से एक कॉलेज के 14 छात्रों की मौत हो गई है जबकि चार अन्य गायब बताए जा रहे हैं।  मुरुड बीच पर पुणे के पीए इनामदार कॉलेज के 130 छात्र पिकनिक मनाने गए थे।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक कुछ छात्र समुद्र में उतर गए। उसी दौरान एक लहर आई और उन्हें अपने साथ लेकर चली गई। बीच पर नहाते समय कुछ छात्र डूब गए। सूचना के बाद राहत-बचाव दल ने 14 छात्रों के शव बाहर निकाल लिए थे। अभी चार अन्य छात्र लापता बताए जा रहे हैं। मरने वालों में लड़कियां भी शामिल हैं।
घटना की जानकारी पर इंडियन कोस्ट गार्ड की टीम मे बीच पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के लिए एक इंटरसेप्टरक्राफ्ट सीजी117 और एक चेतक हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Related

news 3825198646646132771

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item