विशाल निःशुल्क आपरेशन शिविर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_26.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। श्री राम वन कुटीर आश्रम में चल रहे विशाल निःशुल्क आपरेशन शिविर में आज भी बड़ी संख्या में नेत्र के आपरेशन रूबी नेल्शन मेमोरियल अस्पताल के प्रख्यात नेत्र सर्जन डॉ. जैकब प्रभाकर व अमेरिका से आये डॉ. जानसन व उनकी टीम ने किये। डॉ. केजी शर्मा, डॉ. सालोमन ने मरीजों की ओपीडी कर भर्ती की। शिविर के सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि इस वर्ष भी प्रदेश के कई जिलों के सभी धर्म-जाति के हर जगह से निराश नेत्र रोगी इस शिविर में पधारे हैं। बुन्देलखण्ड से 80 वर्ष की खातून अपनी पोतियों के साथ आपरेशन कराने आयी हैं। रोशनी पाकर ऊपर वाले का शुक्रिया अदाकर रही हैं। तम्बौर सीतापुर से 5 बार हज कर चुके हाजी इफ्तिखार खाँ अपने क्षेत्र से 20 लोगों को अपने खर्च से लाये हैं उनका कहना है कि स्वामी रामज्ञान दास महाराज जो खिदमत कर रहे हैं उसकी मिसाल दुनिया में मिलना मुश्किल है। उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल, माती के अध्यक्ष रमेश वर्मा ने व्यापारियों के साथ मरीजों को फल दूध का वितरण किया। आज प्रख्यात अवध विद डॉ. योगेश प्रवीन जी ने अधिकारियों के साथ शिविर का निरीक्षण किया।