प्रदेश की हालत बद से बदतर: सुधीर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_18.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कानून व्यवस्था के मामले में बसपा से बेहतर कोई सरकार नही हो सकती इस लिए आने वाला चुनाव बसपा का होगा तथा बहन कुमारी मायावती प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी। यह बात दरियाबाद विधान सभा क्षेत्र के बसपा प्रभारी/प्रत्याशी सुधीर सिंह ने सोमवार को पटेल महाविद्यालय में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि आज प्रदेश की हालत बद से बदतर हो गई है हत्या, लूट बलात्कार जैसे संगीन अपराध दिन दहाडे किये जा रहे है लेकिन सरकार इसे रोक पाने में पूरी तरह से विफल है। श्री सिंह ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव से लेकर ब्लाक प्रमुख चुनाव तक सरकार की गुण्डा गर्दी प्रत्यक्ष दिख रही है तथा वह चाहती है कि दूसरा कोई चुनाव मैदान में न आये तथा उसके प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए जाये। इस स्थित को लोक तांत्रिक व्यवस्था के विपरीत बताते हुए उन्होने कहा कि बसपा पूरे डलई विकास खण्ड में मजबूती के साथ प्रमुख पद का चुनाव लड रही है जहां से दीपक सिंह का चुनाव जीतना लगभग तय है लेकिन सरकार के नुमाइंदे हमे चुनाव से रोकने के लिए हर तरह से हथकंडे अपना रहे है जिसका मुहतोड जबाब दिया जायेगा। उन्होने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आगामी 5 फरवरी को प्रमुख पद के नामांकन हेतु पूरे डलई ब्लाक भारी संख्या में पहुंचे जिससे सरकार की ओर से नामांकन रोकने के लिए किया जा रहा कुत्सित प्रयास सफल न हो सके। बैठक को सम्बोधित करते हुए मंडल कोआर्डिनेटर रामनरायन रावत ने कहा कि गांव की सर्वागीण विकास की प्रक्रिया बसपा सरकार ने अम्बेडकर के रूप में शुरू की थी जिससे फल स्वरूप आज गांव की तस्बीर बदल गई है साथ ही जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु तहसील दिवस व थाना दिवस की शुरूआत भी बहन जी की सरकार में शुरू हुई थी जिसका लाभ अब भी जनमानस को मिल रहा है। उन्होने कहा कि बसपा सरकार सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखय की नीति पर चलते हुए समाज के सभी वर्गो के उत्थान के लिए कटिबद्ध है 2017 का आम चुनाव आ गया है इस लिए अगली सरकार बसपा की बनाने के लिए आप लोग तनमन से जुट जाय तथा घर घर जाकर सपा सरकार की नाकामी एवं बसपा सरकार की खूबियों को जनता के बीच में पहुंचाये जिससे आने वाले चुनाव में दरियाबाद विधान सभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी को विजय मिले। बैठक में विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष राधेश्याम रावत, रिंकू सिंह, सुभाष गौतम, धर्मेंश सिंह, अब्दुल कलाम एंव आशाराम सहित सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

