aajtaktimes

रामावती के प्रमुख बनने से सपाई खेमें में खुशी


अजमी रिज़वी
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर ब्लाक प्रमुख अनुसूचित जाति महिला सीट से निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा अपना पर्चा वापस लेने के चलते सपा समर्थित उम्मीदवार रामावती निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुनने पर तहसील क्षेत्र के सपाईयों में खुशी का माहौल।
बताते चलें कि विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर की ब्लाक प्रमुखी की सीट अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित थी। जिस पर मौजूदा ब्लाक प्रमुख मौलाना असलम कासमी ने अपनी खास रामावती को सपा समर्थित उम्मीदवार का मैदान में नामांकन करवाया था। तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इसी सीट पर पूनम रावत ने भी अपना पर्चा दाखिल किया था। पूनम रावत द्वारा पर्चा वापस लिए जाने पर रामावती को निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुन लिया गया । सपा समर्थित उम्मीदवार के निर्विरोध चुने जाने पर जुल्फी मिया, गोपीचन्द वर्मा, विजय कुमार यादव, मौलाना असलम कासमी, शादाब अंसारी, आदि लोगों ने प्रदेश नेतृत्व व ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप को बधाई देते हुए अपनी खुशी का इजहार किया है।

Related

UP 1583670617179296538

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item