रमेश चन्द्र वर्मा बने सिद्धौर के बने प्रमुख
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_64.html
अजमी रिज़वी
सिद्धौर,बाराबंकी। स्थानीय ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में सपा समर्थित रमेश चन्द्र वर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी बृजेश कुमार वर्मा को 31 मतो से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पार्टी प्रत्याशी की शानदार जीत पर क्षेत्रीय सपाई जश्न में डूब गए है। आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में मतदान शुरू हुआ। कुल 108 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 107 ने मतदान किया जबकि एक सदस्य ने मतदान नही किया। एक बीमार महिला सदस्य एम्बुलेंस से मतदान करने आई। कुल पड़े मतो में से सपा समर्थित रमेश चन्द्र वर्मा को 68 व बृजेश कुमार वर्मा को 37 मत प्राप्त हुए। दो मत अवैध घोषित कर दिए गए। इस तरह सपा प्रत्याशी ने 31 मतो से शानदार जीत दर्ज की। जीत की घोषणा होते ही सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। मतगणना स्थल से बाहर आने पर विजयी प्रत्याशी को कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। क्षेत्रीय सपा विधायक रामगोपाल रावत विधायक हैदरगढ़ राममगन रावत प्रधान संघ के अध्यक्ष मो0 अकील जैदी चेयरमैन प्रतिनिधि सिद्धौर हाकिम अली बादशाह युवा सपा नेता हकखान प्रधान आरिफ गुरूप्रसाद रावत आनन्द यादव व रामतीर्थ गुप्ता आदि ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को इस शानदार जीत पर बधाई दी है।