बिना जांच रिपोर्ट के किसी को दोषी ठहराना गलत : रामगोविंद
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_617.html
जौनपुर। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री समाजकल्याण एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहा कि जब-जब सत्ता में मौजूद सरकारों ने छात्रों का उत्पीड़न व अपनी नीतियों को विश्वविद्यालय में चलाने का काम किया है तब तब छात्रों ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया है। कुछ ऐसा ही मामला इन दिनों दिल्ली के जेएनयू में देखने को मिल रहा है। जिस तरह से यहां के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का आरोप लगाकर राजनीति की जा रही है ये लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। बिना किसी जांच के उसे देशद्रोही ठहराना न्याय नहीं है जबकि खुद कन्हैया का कहना है कि वो इस देश के संविधान पर पूरा विश्वास रखता है और उसने कोई भी देशविरोधी नारे नहीं लगाये तो जांच के आने तक उसे देशद्रोही कहना गलत होगा।
रामगोविंद चौधरी ने कहा कि जिन लोगों ने विश्वविद्यालय के प्रांगण में देशविरोधी नारे और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि हमारे लिए देश से बड़ा कोई नहीं है लेकिन जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार ने देश पर अपनी नीति थोपने का काम किया है और विश्वविद्यालय के प्रांगण में छात्रों का दमन कर राजनीति कर रहे है उससे यह साफ हो गया है कि आने वाला दिन भाजपा के लिए सबसे कालादिन है। आज जिस तरह से जेएनयू का मामला पूरे विश्व में गर्माया हुआ है और कन्हैया कुमार के लिए अन्य देशों के विश्वविद्यालय के छात्रसंघ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है उससे यह बात साफ हो गयी है कि निर्दोष व्यक्ति पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उसका दमन किया जा रहा है। छात्र राजनीति से इस देश को आजादी मिली है वहीं कई सरकारों का तख्ता तक छात्रों ने पलट दिया है। ऐसे में वह दिन दूर नहीं जब मोदी सरकार को इसका खामियाजा भविष्य में भुगतना पड़ सकता है।
भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनके पास कोई मुद्दा नहीं है और वे जाति, धर्म के नाम पर राजनीति करते चले आ रहे है लेकिन प्रदेश की जनता अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। जिस तरह से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के दिशा निर्देश पर युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है वो एक इतिहास बनता जा रहा है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों को ई-रिक्शा, बैंकों से लोन दिलाने के बाद लोगों की सहायता करने की बात कर रहे है तो वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गरीब लोगों को नि:शुल्क ई-रिक्शा देकर अपने वायदों को पूरा किया है। भाजपा सहित अन्य विपक्षी दल प्रदेश में कानून व्यवस्था का हो हल्ला मचाकर इस सरकार को बदनाम करने का प्रयास करते चले आ रहे है पर उन्हें शायद पता नहीं कि दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश, झारखण्ड व महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था का क्या हाल है यह किसी से छुपा नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में इस सरकार ने जितना काम किया है शायद ही अब तक किसी सरकार ने काम किया होगा।
जिले के विकास पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके विशेष अनुरोध पर इस जनपद के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। आज इस जिले में मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य जारी है, सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है और नगर के सौंदर्यीकरण के साथ साथ अन्य तहसीलों में भी विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ऐसे में वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश में एक बार पुन: 2017 में सपा की पूर्णबहुमत से सरकार बनेगी। इससे पूर्व स्थानीय होटल में प्रभारी मंत्री के पहुंचने पर युवा सपा नेता रत्नसेन सिंह, जिला महासचिव श्याम बहादुर पाल, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, अरविंद यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। साथ ही प्रभारी मंत्री ने समाजकल्याण अधिकारी, सैनिक कल्याण अधिकारी और अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी के साथ वार्ता कर दिशा-निर्देश दिया।