aajtaktimes

तमंचे की गोली से युवक घायल, ट्रामा रेफर


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ससुराल से भाग कर दूसरी शादी करने वाली विधवा बहू ने पति पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही गंभीर हालत में घायल को को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कुर्सी थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव का है। यहां के निवासी सहजराम पुत्र कालीचरण नामक युवक ने रुख्साना नाम की बिधवा महिला से शादी की थी। रुखसाना का मायका बहराइच दरगाह में है इनकी पहली शादी सलमान पुत्र शरीफ निवासी मदारपुर थाना कुर्सी से 6 वर्ष पूर्व हुई थी। चार वर्ष पूर्व सलमान का निधन हो गया था। रुखसाना के कोई औलाद नही हुई थी। रुखसाना के मुताबिक ससुर शरीफ उस पर बुरी नजर रखता था। इसी से आजिज होकर उसने सहजराम से शादी कर ली। इसी रंजिश को लेकर शरीफ अवैध तमंचा लेकर गढ़ी गांव पहुंचा और घात लगाकर सहजराम को गोली मार दी। घायल अवस्था में परिजनों व पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस सबंध में नगर कोतवाली प्रभारी रवीन्द्र सिंह ने बताया कि सहजराम अपनी कमर में कट्टा लगाकर सो रहा था। जिसके चलते गोली चल गयी और उसकी जांघ में गोली लग गयी। कोतवाली प्रभारी ने यह भी बताया कि सहजराम थाना कुर्सी क्षेत्र से मो. शरीफ की बहू रुखसाना जो बेवा है को लेकर भाग गया और ग्राम गदिया छदेना में एक कुटिया डालकर रह रहा था। गोली लगने के बाद रुखसाना अपने ससुर मो. शरीफ पर बुरी नजर डालने का आरोप लगाती है। जबकि मो. शरीफ 60 साल का वृद्ध व कमजोर व्यक्ति है। प्रथम दृष्टाया आरोप झूठा है।   

Related

UP 5023672529304217237

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item