aajtaktimes

सदर विधायक ने नम आंखों से खुमार को दी श्रद्धांजलि


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सिविल लाइन कर्बला में शाम 5 बजे सदर विधायक धर्मराज यादव उर्फ सुरेश यादव अपने लव लश्कर के साथ खुमार बाराबंकवी की कब्र पर पहुंचकर नम आंखो से खिराजे अकीदत पेश किया। सुरेश यादव ने कहा कि खुमार बाराबंकवी ने पूरी दुनिया में शायरी की शोहरत हासिल की है। खुमार ने हिन्दुस्तान नाम रोशन किया था। उन्होने आगे कहा कि खुमार बाराबंकवी की याद में एक बड़ा आयोजन होना चाहिये। इस दौरान विधायक सुरेश यादव लगभग आधा घंटा खुमार बाराबंकी की मजार पर रुके रहे। इस मौके पर सपा मीडिया प्रभारी रिजवान संजय, देवा ब्लाक प्रमुख रमेश यादव, संजय मिश्रा, कैलाश, अमित वर्मा, शोभन प्रधान, आनन्द, मो. आलिम, सलीम के अलावा पत्रकार मो. नवाब, रिजवान मुस्तफा, एसएम जफर, आसिफ हुसैन, मनीष सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। 

Related

UP 9201290453125839979

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item