अभद्रता पर अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_649.html
जौनपुर। दीवानी न्यायालय के एक जज द्वारा अधिवक्ताओं से की गयी अभद्रता पर मामला तूल पकड़ लिया जिसको लेकर अधिवक्ता समुदाय आक्रोशित होकर उनके खिलाफ नारेबाजी करके अपना विरोध दर्ज कराया। चर्चाओं की मानें तो उक्त जज द्वारा अधिवक्ताओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसी को लेकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जज के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये अपने गुस्से का इजहार किया। इतना ही नहीं, अधिवक्ताओं ने उक्त जज की कोर्ट के बहिष्कार की बात भी कही।

