aajtaktimes

श्रमदान करके भक्तों ने किया पौधरोपण, उमड़ी भक्तों की भीड़

जौनपुर। ‘नर सेवा नारायण पूजा’ के ध्येय को उजागर करते हुये देश भर में मंगलवार को निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का 62वां जन्मदिन मनाया गया जिसके उपलक्ष्य में विशेष सफाई अभियान किया गया। सुबह 6 से 9 बजे तक चले अभियान के दौरान श्रद्धालुओं ने सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में सफाई करके पौधरोपण किया। इसके पहले अभियान का शुभारम्भ जोनल इंचार्ज जेएन पाण्डेय एवं स्टेशन अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इसी क्रम में मड़ियाहूं पड़ाव पर स्थित निरंकारी भवन में गुरू पूजा दिवस मना जहां उपस्थित विशाल संत समूह को सम्बोधित करते हुये श्री पाण्डेय ने कहा कि इस अभियान में यह संदेश देने का प्रयास है कि जहां निरंकारी बाबा मन की सफाई कर रहे हैं, वहीं निरंकारी श्रद्धालु अपने चारों ओर के वातावरण को साफ-सुथरा बनाये रखने का प्रयास कर रहे हैं। मंच का संचालन रामपलट ने किया। इस अवसर पर श्याम लाल साहू, राजेश, अजीत, पिण्टू, राजकुमार, स्वामीनाथ, प्रभाकर, मोनिका, किरन, शान्ति, स्थानीय मीडिया प्रभारी उदय नारायण जायसवाल उपस्थित रहे।
नौपेड़वा संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार में स्थित सत्संग भवन पर मुम्बई से आये महात्मा रमाशंकर जायसवाल ने कहा कि सद्गुरू किसी शरीर का नाम नहीं, बल्कि यह ब्रह्मज्ञान का एकमात्र शाश्वत स्रोत है, इसलिये हम गुरू पूजा दिवस पर पंचतत्व से बने किसी शरीर की पूजा-अर्चना नहीं करते, बल्कि ब्रह्मज्ञान के शाश्वत स्रोत ‘सद्गुरू देव’ के हमारे जीवन में किये उपकारों के प्रति ऋणी रहने का भाव प्रकट करते हैं। इस दौरान सभी ने मिलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलापार, यूनियन बैंक, स्टेट बैंकर सहित पूरे बाजार की साफ-सफाई किया। इस अवसर पर संयोजक सूर्य कुमार यादव, संचालक पारसनाथ पाल, शिक्षक नन्द लाल, उदयराज, प्रीतम चन्द, अरविन्द कुमार, राजेश कुमार, विनोद पाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अन्त में प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ जहां हजारों नर-नारियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा इजरी जलालपुर, त्रिलोचन बड़ागांव, हनुआडीह, केराकत, लखमापुर, पूर्वांचल विश्वविद्यालय जासोपुर, शाहगंज, सिकरारा, गौराबादशाहपुर, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, मड़ियाहूं सहित अन्य ब्रांचों पर सफाई अभियान करके पौधरोपण किया गया।

Related

UP 5236308453319618285

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item