विकास कांग्रेस पार्टी की बैठक में आरक्षण मुद्दे पर हुई चर्चा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_181.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अखिल भारतीय विकास कांग्रेस पार्टी की जिला इकाई द्वारा माल गोदाम रोड स्थित जिला कार्यालय पर बैठक में आरक्षण के मुद्दे को लेकर प्रमुखता से चर्चा हुई। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रवीन्द्र त्यागी ने कहा कि जातिगत आरक्षण देश को बांटने का काम कर रहा है। जाति के आधार पर आरक्षण की मांग करना देश की एकता अखण्डता एवं प्रभुता के लिये खतरनाक है। उन्होने आगे कहा कि आर्थिक आधार पर कमजोर वर्गो के लिये आरक्षण जरुरी है। चाहे वह किसी भी जाति एवं धर्म या समुदाय का हो, अखिल भारतीय विकास कांग्रेस पार्टी जातिगत आधार पर आरक्षण का पुरजोर विरोध करती है। बैठक जिलाध्यक्ष मो. सैफ सिद्दीकी, नगर अध्यक्ष मनोज सक्सेना, राजू यादव, अजय वर्मा, इन्द्रजीत मौर्या, अनय प्रताप वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

