aajtaktimes

मेडिकल स्टोरो पर बिक रही प्रतिबंधित दवाएं


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र मे अवैध रूप से खुले मे मेडिकल स्टोरो की बाढ सी आ गयी है जहाँ पर प्रतिबंधित दवाओ की विक्री धडल्ले से की जा रही है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग सब कुछ जानते हुए भी अंजान बना हुआ है। कारण क्या है। यह स्वास्थ्य विभाग पर प्रश्न  चिन्ह  बन कर रह गया है। जिससे मेडिकल स्टोर वालों के हौशले बुलन्द है। ज्ञात रहे कि तहसील राम सनेही घाट क्षेत्र के अधिकतर चौराहे पर मेडिकल स्टोर की दर्जनो दुकाने संचालित की जा रही है। जहँा पर मरीजों को मनमाने ठंग से दवाओं की कीमत वसूली जा रही है। इससे मरीजों को शोषण किया जा रहा है। मानक व नियमो को विरूद्ध खुले मेडिकल स्टोरों का यह आलम है।कि कुछ मेेडिकल स्टोरो को छोड़़़ कर किसी भी दुकान संचालन के पास न तो लाइसेन्स है। और न ही कोई डिग्री यदि स्वास्थ्य विभाग को आदेश निर्देसो पर आंकलक किया जाय तो प्रत्येक मेडिकल स्टोर संचालक के पास की फार्मा की डिग्री होनी चाहिए तहसील क्षेत्र के भिटरिया,दरियाबाद ,टिकैतनगर ,देवीगंज ,असन्द्रा ,नयी सडक ,कोटवा सडक,बेलहा चौराहा व कस्बो में दर्जनो मेडिकल स्टोरो की दुकाने संचालित हो रही है । जहाँ पर शासन के निर्देशो की धज्जियाँ उडाते हुए प्रतिबन्धित व नशीली दवाओ की बिक्री धडल्ले से किये जाने की चर्चा क्षेत्र में हो रही है एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया । मेडिकल स्टोर संचालन मे इतना लाभ ।

Related

UP 1300787512466042466

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item