बसपा के दिग्गज नेताओं ने MLC प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार, मांगे वोट
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/mlc_22.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बसपा प्रत्याशी मनोज कुमार वर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने हेतु पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा द्वारा जरमापुर में राइस मिल पर व लोनीकटरा में बैजनाथ गर्ल्स इण्टर कालेज में विजय वर्मा द्वारा आयोजित प्रधानगणों एवं बीडीसी सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों व बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी। मुख्य अतिथि लाल जी वर्मा पूर्वमंत्री, जोन कोआर्डिनेटर ने कहा कि बसपा प्रत्याशी मनोज कुमार वर्मा के पक्ष में पूरे जनपद में लहर है और मतदाताओं ने एक तरफा वोट देकर विजयी बनाने का मन बना लिया है जिससे सपा के लोग काफी परेशान है और मतदाताओं से लोक लुभावन झूठे वादे करने का काम कर रहे हैं। उन्होने आगे कहा कि सपा सरकार में गुण्डों, माफियों, जंगलराज, गुण्डाराज कायम है। सपा के नेता, मन्त्री व विधायक सरकारी खजाने को लूटने मे लगे है इसलिए प्रदेश की जनता सपा सरकार के आतंक राज से मुक्ति चाह रही है, बसपा नेता बहन जी को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प जनता ने ले लिया है। काफी संख्या मे मौजूद प्रधानगणों बीडीसी सदस्यों, डीडीसी एवं सभासदगणों से मनोज कुमार वर्मा को जिताने की अपील की। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा, मण्डल को आर्डिनेटर विजय कुमार, विश्राम रावत, जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गौतम एडवोकेट, पूर्व संसद कमला प्रसाद रावत, पूर्व विधायक मीता गौतम, हफीज भारती, सत्यदेव रावत, अयोध्या प्रसाद मौर्य, बाबा बैजनाथ रावत, सन्तोष रावत सुशील दीक्षित आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

