aajtaktimes

जेल में बंद शकील के परिजनो ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार


अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। आधा किलो मारफीन की तस्करी के आरोप में फर्जी बन्द किये जाने से नाराज परिजनो ने पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र सौपा। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इन्धौलिया के पास जैदपुर पुलिस ने ग्राम सहादतगंज के शकील को पांच सौ ग्राम मारफीन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर जेल में बन्द शकील की माता शाहजहा पत्नी शबनम व तीन मासूम बच्चों के साथ आये अन्य परिजनो ने आरोप लगाया कि गांव सहादतगंज का एक युवक जो तस्करी का काम काफी दिनो से करता हैं वह मजदूरी करने के  बहाने तीन दिन पूर्व शकील को घर से बुला ले गया और जैदपुर पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार के दिन जब हम लोगो को सूचना मिली तो थाने पहुंचने पर मालूम हुआ कि पुलिस ने आधा किलो मारफीन में शकील का चालान कर दिया।

Related

UP 4930399624000489877

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item