संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला विवाहिता का शव
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_535.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में आम के बाग में सुबह भोर में एक पेड़ से फांसी लगाकर विवाहिता ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी। पति ने इसकी खबर पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर उसके ससुराल वालों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक ग्राम गैसापुर निवासी हरिराम की 40 वर्षीय पत्नी रामकली ने सुबह 5 बजे घर से चंद कदम की दूरी पर विशनु कुमार की आम की बाग में अपनी ही साड़ी से फंदा बनाकर पेड़ से लटकती पायी गयी। गांव के कुछ लोग जब सुबह शौच के लिये बाग गये तो देखा कि रामकली का शव पेड़ से लटका हुआ था। आनन फानन गांव वालों ने मृतका रामकली के पति हरिनाम को दी। हरिनाम फौरन स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दी। हरिनाम का कहना है कि रामकली काफी दिनो से मानसिक रुप से रोगी है जिसका इलाज चल रहा था। उसने यह भी बताया कि इससे पहले भी रामकली ने जान देने की कई बार कोशिश कर चुकी थी। गांव वालों की माने तो पति पत्नी में घरेलू कलह के चलते अक्सर झगड़े होते रहते थे। हो सकता है कि इसी के चलते रामकली ने अपनी जान दे दी हो। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

