aajtaktimes

शादी में शामिल होने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मारकर रौंद दिया। जिसके चलते बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक सतीश ध्यानी (45) पुत्र वीएन ध्यानी निवासी इन्दिरा नगर ब्लाक-सी 1431/7 लखनऊ अपनी बाइक से बीती रात नगर के लखपेड़ाबाग निवासी अजीत कुमार लांबा के घर पर शादी समारोह में शामिल होने के लिये आ रहा था तभी नगर के असेनी स्थित कुरौली मोड़ के पास रात 9 बजे पहुंचा ही था कि लखनऊ की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने रौंद कर फरार हो गया। इस हादसे में सतीश की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के वक्त सतीश बाइक अकेला चला रहा था। वहां मौजूद राहगीरों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मंे लेकर पोस्टमार्टम के लिये  भेज दिया।

Related

UP 1544645469801287354

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item