aajtaktimes

सचल दल द्वारा की जा रही सघन तलाशी

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जवाहरलाल नेहरू मेमो. पी.जी. कालेज के प्राचार्य डॉ. ए.के. राय ने प्रेस-विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि महाविद्यालय केन्द्र पर चल रही डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद की पूरे जनपद के पांच विधि महाविद्यालयों की विधि परीक्षाओं में लगातार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के सचल दल द्वारा प्रत्येक कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप 9 फरवरी 2016 की प्रथम पाली में सम्मिलित 1631 परीक्षार्थियों में से विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के सचल दल द्वारा 04 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा एवं रिपोर्ट किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने विशेषतोैर पर परीक्षा देनें आने वाले परीक्षार्थियों को अवगत कराया है कि वे महाविद्यालय परिसर मंे अवैध सामग्री जैसे-लिखित कागज, नोट बुक, पुस्तक, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पर्स या अन्य यांत्रिक डिवाइस आदि लाना पूर्णतया वर्जित है। पकड़ें जाने पर परीक्षा केन्द्र पर अनुचित साधन प्रयोग करने का दोषी माना जायेगा तथा संबंधित के विरूद्ध वैधानिक एवं विधिक कार्यवाही की जायेगी। परीक्षार्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अनुशासन एवं परीक्षा की पवित्रता को बनाये रखने में महाविद्यालय प्रशासन का सहयोग करें।

Related

UP 6545248632504355447

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item