नशे में धुत कम्पांउडर ने नर्स से की हाथापाई
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_223.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। दो सप्ताह पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर नशे में धुत कम्पाउडर द्वारा स्टाफ नर्स से मारपीट किये जाने के मामले में विभागीय जांच पड़ताल कागजो में सिमट कर रह गई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जैदपुर पर पन्द्रह दिन पूर्व सिद्वौर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के फार्मास्टि जितेन्द्र नाथ त्रिपाठी शराब के नशे में धुत होकर रात के ग्यारह बजे मरीज दिखाने के बहाने जैदपुर सीएचसी परिसर में जाकर ड़्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स की पिटाई करने के बाद जमकर हंगामा किया। मौके पर मौजूद कर्मचारियो ने उक्त नशेड़ी कम्पाउड़र को कमरे में बन्द कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद कम्पाउड़र जितेन्द्र नाथ लोगो को चकमा देकर फरार हो गया। अस्पताल में हुई घटना से ड़यूटी कर कर्मचारियो काफी भयभीत हो गये। सीएचसी के कर्मचारियो का कहना था कि इससे पूर्व भी कई बार ऐसी ही घटनाए हो चुकी हैं। सीएमओ डा. रवीन्द्र पोरवाल ने दो चिकित्सको की टीम बना कर जंाच किये जान केे आदेश दिये। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ड़ा आईपी वर्मा ने बताया कि किसी दिन मुख्यालय बुलाकर बयान ले लिये जायेगा।

