aajtaktimes

कानून व्यवस्था गुण्डो के हाथ चली गई है: अवधेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विधानसभा कुर्सी के ग्राम पटना में कार्यकर्ता मिलन समारोह व समरसता भोज का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्साही कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रियंका ंिसह रावत व नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव का जोरदार स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाये। समरसता भोज में भाग लेते हुए सांसद ने भिन्न-भिन्न वर्ग-समुदाय के लोगो, कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों के साथ भेाजन किया। कार्यकर्ता मिलन समारोह में बोलते हुए सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग, समुदाय व धर्म के लोगो के साथ कन्धा मिलाकर चलने वाली पार्टी है। अगर किसी कार्यकर्ता को कोई समस्या है तो निःसकोच अपनी बात हमें बता सकते है, उनकी समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान करने का प्रयास करूगी। सियाचिन में शहीदों को श्रृद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन रखा गया। जनपद में बढ़ते अपराधो के प्रति चिन्ता जाहिर करते हुए उन्होने प्रशासन को शक्तिहीन करार दिया और कहा कि ऐसी घटनाऐं सपा के नेताओं के इशारों पर होती है। समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था गुण्डो के हाथ चली गई है, जिससे जनपद में अपराध को ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इस अवसर पर भा.ज.यू.मो. हर्षित वर्मा, मुख्य प्रतिनिधि रमेश चन्द्रा, जिला सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा आदि ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उनमें नई ऊर्जा और जोश का संचार किया। कार्यक्रम के आयोजक मुन्नालाल सोनी व बीडीसी अन्तरिक्ष रावत ने उपस्थित कार्यकर्तााओं व अतिथियों को आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सुधीर मिश्र, शेखर हयारण्य महामंत्री भाजयूमो, गुड्डू चौहान मण्डल अध्यक्ष, गुरूशरण लोधी, मुलायम सिंह यादव, राम सुधार, मनोज वर्मा आदि लोग उपस्थित रहें।

Related

UP 687263076373631634

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item