आपरेशन शिविर में पहुंचे मंत्री गोप, जाना मरीजों का हाल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_68.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। श्रीराम बन कुटीर आश्रम हड़ियाकोल में चल रहे 36वें निःशुल्क नेत्र आपरेशन शिविर में प्रदेश के ग्राम्य विकास कैबनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने पहुँचकर शिविर का निरीक्षण कर मरीजो का हाल जाना व आपरेशन करते हुए डाक्टरों का उत्साहवर्धन किया एवं स्वामी रामज्ञान दास जी महाराज से मिलकर इस वृहद आयोजन की बधाई दी और आश्वासन दिया कि आज ही मैं मुख्यमंत्री से बात कर सरकारी डाक्टरों की टीम को इस शिविर में भेजंूगा जिससे प्रदेश से आये हुए ज्यादा से ज्यादा मरीजों को इस आश्रम में लाभ मिल सके श्री गोप के साथ जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत, हैदरगण विधायक राम मगन रावत, जिला कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष धीरेन्द्र वर्मा, शहर कोतवाल रवीन्द्र सिंह,शिव कुमार निगम, शंकर लाल सोमानी, प्रेम वर्मा, रौनक गट्टानी, अवधेश मौजूद थे शिविर के सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि आज तक 2000 मरीजो का परीक्षण हो चुका है 1000 से अधिक आपरेशन कर मरीजो को विदायी दी जा चुकी है।
