aajtaktimes

छात्रसंघ अध्यक्ष की मनायी गयी 11 वीं पुण्यतिथि


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। लोहिया वाहिनी व छात्रसंघ अध्यक्ष की 11वीं पुण्यतिथि व श्रद्धांजलि सभा का सपा कार्यालय में आयोजन किया गया। छात्रों, नजवानों मजलूमों किसानों एवं समाज के प्रति समर्पित तथा संघर्षशील रहे छात्रनेता स्वर्गीय ब्रम्हा बख्श सिंह गोपाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी एवं पूर्व अध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ  की 11वी पुण्यतिथि पर श्रद्वांजिलि एवं प्रार्थना सभा डा. कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। श्री सिंह ने स्व. गोपाल के चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्वा सुमन अर्पित किया। उन्होने कहा कि स्वर्गीय डा. ब्रम्हा बख्श सिंह ’’गोपाल’’ भाई आज प्रत्यक्ष रूप से हम लोगों के बीच उपस्थित नही है किन्तु उनके विचार एवं संघर्ष हम नौजवानों के लिए प्रेरणा का  रहेंगे। श्री सिंह ने आगे कहा कि आज मै जिस मुकाम पर हूँ वहंा तक पहूँचने का सारा श्रेय स्वर्गीय ब्रम्हा बख्श गोपाल सिंह को जाता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा ’’बब्लू’’, श्याम प्रकास द्विवेदी, राजेन्द्र वर्मा ’’पप्पू’’, शमीम फन्ने, प्रीतम सिंह वर्मा, लखनऊ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्र नेता आशीष सिंह ’’आर्यन’’, डा0 विकास यादव, यशवन्त यादव, दानिश सिददीकी, सौरभ द्विवेदी, डा0 नवनीत श्रीवास्तव, शरीफ उल्ला खां, केडी द्विवेदी, अमित चौधरी क्षेत्र पंचायत सदस्य, शिवम शुक्ला, फरजान उस्मानी, आलोक सिंह, नाजमा बानों, काजमा बानो, प्रशन्त पाण्डे, दिनेश सिंह, कुलदीप यादव, प्रदीप यादव, बलराम यादव, रिंकू विश्वकर्मा, आशीष मौर्या, रिषभ सिंह, शुभम यादव, आदि सैकडो सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

UP 2523359224810808053

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item