aajtaktimes

UP ने दिये 72 सांसद परन्तु स्मार्ट सिटी से नाम गायब: गोपाल


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भाजपा विकास की राजनीति से इतर साम्प्रदायिक उन्माद को फैलाकर भाई से भाई को लडाने का काम करती है वही बसपा कभी गरीबों की लड़ाई लड़े बिना जाति वादी राजनीति कर दलितों का वोट सरेआम धन्नासेठो के साथ टिकट बेच कर नीलाम करती है। सपा सर्व धर्म समभाव, बराबरी के दर्जे के साथ सबका विकास करने पर अपना ध्यान केन्द्रित करती है। उक्त जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत ने अपने आवास पर स्वर्गीय मनोेज कुमार निवासी ग्राम बड़ालाल पुर मजरे दरावपुर, परगना सतरिख की पत्नी रीना को आम आदमी बीमा योजना के तहत 30 हजार रूपये की आर्थिक सहायता चेक को सौपते हुऐ कही। विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि गत लोकसभा के चुनाव में यही उत्तर प्रदेश की जनता जर्नादन ने प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा दिखाये गये झूठे सपनों में आकर 73 सांसद दिये लेकिन जब स्मार्ट सिटी की पहली चयनित सूची जारी हुयी तो उत्तर प्रदेश गायब शर्म आनी चाहिऐ भाजपा सांसदो को जबकि ग्रहमंत्री व प्रधान मंत्री दोनों यूपी से है। जनता जान चुकी है अब और सहन नहीं कर सकती जबकि उत्तर प्रदेश के विकास पुरूष युवा सोच के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सफल नेतृत्व समूचे उत्तर प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में विकास हो रहा है। जनता के दिलों में अपना घर बना चुके मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फिर एक बार सरकार की कमान सौपने का मन बना चुकी है। इस अवसर पर कृष्ण कुमार रावत, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, सपा नेता उमाकान्त श्रीवास्तव, अमर सिंह वर्मा, प्रदीप यादव बीडीसी आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 4989084313244369417

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item