aajtaktimes

सांसद ने किया बीमा योजना शिविर का उद्घाटन


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सूरतंगज कस्बे के रामलीला मैदान में भारती जनता पार्टी युवा मोर्चा के संयोजन एवं महामंत्री शेखर हयारण्य के नेतृत्व में स्वागत समारोह व बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सांसद प्रिंयका सिंह रावत ने लाभार्थी को बीमा स्लिप देकर किया। शिविर में लगभग 500 से अधिक व्यक्तियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से लाभांवित किया गया।  सांसद ने युवा मोर्चा के प्रयासो की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना से जनता को जुड़ने की अपील की। युवा मोर्चा के उत्साही कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव का जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने उपस्थित लोगो का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मिशन 2017 के लिए जरूरी है प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं व उपलब्धियों को जनता तक पहुॅचाये। जिससे पार्टी व क्षेत्र का विकास हो। शिविर में उपस्थित एलडीएम अशोक मिश्रा ने उपस्थित लोगो को केन्द्र की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शरद अवस्थी, मुख्य प्रतिनिधि रमेश चन्द्रा, मीडिया प्रभारी राजेश वर्मा, भाजयूमो जिलाध्यक्ष हर्षित वर्मा, विनोद मिश्र, विनोद वर्मा, पिन्टू सिंह, सुधांशू मिश्र, अंतरिक्ष रावत, कन्हैयालाल मिश्र, अशोक शुक्ल आदि उपस्थित रहें।

Related

UP 6347265557960523726

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item