बाराबंकी में कंकाल मिलने से सनसनी, पुलिस जाँच में जुटी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_37.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मिठवारा रजबहा की सुनसान पटरी पर ग्राम शेखूपुर बंजरिया के पास मंगलवार की शाम ग्रामीणों ने जमीन में गड़ा हुआ एक कंकाल देखा। कंकाल पर से मांस गायब था इससे लग रहा था कि शव कई दिन पुराना है। जिसे जानवरों ने भी नोचा है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सिपाही शव को देख वापस लौट गये। मोहम्मदपुर खालाा थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर से निकली मिठवारा रजबहा की सूनसान पटरी पर ग्राम शेखूपुर बंजरिया के पास मंगलवार की शाम ग्रामीणों ने एक कंकाल रजबहा पटरी पर गड़ा हुआ देखा। जिसे जंगली जानवारों ने नोंचा था। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचा सिपाही शव देखकर लौट आया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव कई दिन पुराना लग रहा है। शव को पूरा तरह जमीन में गाड़ दिया गया था जिसे जंगली जानवारों ने खोदकर नोच डाला था। घटनास्थल पर ही शराब की बोतल भी मिली। शव पर सफेद शर्ट है। जिससे लग रहा है कि यह शव किसी युवक का है। संभव है कि कुछ लोग इस युवक के साथ यहां पर आये है शराब पीने के बाद इसकी हत्या कर शव को जमीन में दबा दिया। इस सबंध में इंस्पेक्टर रिजवान अब्बास ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है इसकी जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

