काशीराम कालोनी में शोहदों का आतंक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_86.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र की ओबरी काशीराम कालोनी में शोहदों ने आतंक मचा रखा है। बीती रात इन शोहदों ने न सिर्फ एक युवक को जमकर धुना बल्कि बचाने आयी महिला को भी पीट-पीटकर लहुलूहान कर दिया। पीड़ित महिला ने कोतवाली सहित एसपी को शिकायती पत्र देकर शोहदों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है। एसपी को दिये प्रार्थना पत्र में काशीराम कालोनी की मकान संख्या -21/330 निवासिनी मंजू सोनी पत्नी विश्वनाथ सोनी ने कहा है कि मेरे पुत्र को ट्यूशन पढ़ाने आये मोहल्ले के ही निवासी रवीन्द्र प्रताप पुत्र अनिल कुमार को काशीराम कालोनी के ही निवासी मेहताब गौतम, गुफरान, हिमांशू, सतीश आदि ने भद्दी गालियां दी। जब मैने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने रवीन्द्र के साथ उसे भी घर में घुसकर मारापीटा। साथ ही धमकी दी कि हम लोग जो चाहेंगे वही कालोनी में होगा। अन्यथा परिणाम भुगतने होंगे। भयभीत महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगायी है। इस सम्बन्ध में कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि उन्हे इस तरह की कोई लिखित शिकायत प्राप्त नही हुई है। शिकायत मिलने पर उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

