अनदेखी से अशक्तजनों में पैदा हो सकती है हीन भावना: ज्ञानंजय
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_73.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अशक्त जनों की अनदेखी उनके दिमाग में हीन भावना पैदा कर सकती है। इसलिये इन्हे अधिक प्यार व सहयोग दिया जाना चाहिये। उक्त विचार इण्डिया रेड क्रास सोसायटी द्वारा विजय उद्यान में विकलांगो, आशक्तो के लिए आयोजित पुराने गर्म कपड़े के विवरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक कुवॅर ज्ञानन्जय सिंह ने व्यक्त किये। समाजसेवी प्रदीप सारंग सचिव रेड क्रास, हरिप्रसाद वर्मा द्वारा चलाये जा रहे अभियान की सराहना करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भविष्य में वह ऐसे कामो के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। भारतीय विकलांग कल्याण सेवा संस्थान की मासिक बैठक में लगभग 100 विकलांगो को पुराने गर्म कपड़े वितरित किये गये। जिसमें मुख्य अतिथि ने एक छोटे बच्चे को जैकेट पहनाकर शुभारम्भ किया। बच्चे की मां की आंख मे खुशी के आंसू छलक पड़े। विकलांगो ने कपड़ो के ठेर से अपनी अपनी पसंद के कपड़े निकाले इस अवसर पर हरि प्रसाद वर्मा, प्रदीप सारंग, अनिल वर्मा आजीवन सदस्य रेड क्रास, धर्मेन्द्र पटेल, भारतीय विकलांग कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, आरबी सिंह, सरवर अली रिजवी, मो. अतहर, मनोज स्वतंत्र, राम लाल, जितेन्द्र सिंह, अन्नू व राजू पटेल आदि मौजूद रहे।