शिक्षक संघ ने धरना-प्रदर्शन कर सौंपा मांग पत्र
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_82.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जनपद के गंगा संस्थान प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही बीस सूत्रीय मांग पत्र शासन को भेजा है। शिक्षकों की प्रमुख मांगो में पुरानी पेंशन योजना आक्षदित करने, शिक्षकों को उनके जनपद में नियुक्त करने, गेट वेतन स्थान पर न्यूनतम मूल्य वेतन दिये जाने, राज्य कर्मचारियों की भाति निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, शिक्षकों के पाल्यों को बीएड व बीडीसी में प्रवेश हेतु दस अंक का बैटेज दिये जाने, परषदीय विद्यालयों में दूध का वितरण बंद कराने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्याें से मुक्त करने, खण्ड शिक्षा अधिकारियों के पदों पर पदोन्नति करने, सामूहिक बीमा की धनराशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने, परषदीय विद्यालयों में सफाईकर्मी व चौकीदार की नियुक्ति करने, परषदीय विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति एसएमएस से भेजने की व्यवस्था बंद करने, प्राथमिक विद्यालय के पद पर पदोन्नति हेतु कोटा निर्धारित करने, प्रोत्साहन भत्ता दिलाये जाने, आडिट के नाम पर हो रहे शोषण को बंद करने, खेलकूद व स्काउटिंग प्रतियोगिता कराने हेतु धन आवंटित करने जैसी प्रमुखमांगे शामिल हैं। धरने में अध्यक्ष दिनेशचन्द्र शर्मा, मंत्री जबर सिंह, शिवशंकर पाण्डेय, संजय सिंह, सुरेन्द्र यादव सहित तमाम शिक्षक मौजूद थे।