बदमाशों ने तमंचे से घायल कर लूटी मोटरसाइकिल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_745.html
जौनपुर । हौंसलाबुलंद बदमाशों ने तमंचे से मारकर घायल करके मोटरसाइकिल लूट लिया जिसकी जानकारी होने पर पुलिस सक्रिय हो गयी लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मछलीशहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी अभिमन्यु सिंह बीती रात लगभग 10 बजे मोटरसाइकिल से कहीं से वापस घर आ रहे थे कि रास्ते में मछलीशहर-जंघई मार्ग पर स्थित करौंदी गांव के पास बदमाशों ने रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, बदमाशों ने कट्टे से मारकर घायल करते हुये उसकी मोटरसाइकिल छीन लिया और फरार हो गये।
इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दिया जिस पर हमेशा की तरह पुलिसिया कार्यवाही शुरू हो गयी लेकिन समाचार लिखे जाने तक थाना पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली।