aajtaktimes

किसान यूनियन की बैठक में MLC चुनाव पर चर्चा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)की एक बैठक रामनगर ब्लॉक के ग्राम अल्लापुर गांव में आयोजित की गयी।
जिला अघ्यक्ष अनिल वर्मा की अध्यक्षता और कृष्णपाल सिंह 'बबलू' के सञ्चालन में आयोजित कार्यक्रम  में बोलते हुए बतौर मुख्य अतिथि भाकियू0 के प्रा0 महासचिव व जिला पंचायत सदस्य श्री मुकेश सिंह ने कहा कि आज हमारे भाकियू0 परिवार के द्वारा रक्तदान,नेत्रदान,शरीर दान,गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह आदि के साथ साथ तमाम पुनीत कार्य किये जा रहे हैं।जिनकी सराहना जिले से प्रदेश तक होती है।उन्होंने यह भी कहा कि जिस हिंदुस्तान का किसान चींटी से लेकर हांथी तक का पेट भरता है उसका बेटा हाँथ में कटोरा लेकर खाने के लिए लाइन में खड़ा होता है।ऐसा हमारे देश में अपनाई जा रही दोहरी शिक्षा नीति के कारण हो रहा है।बहुत दुःख की बात है साथियों कि हमारे देश का किसान आज भी पिछड़ा है।जगह जगह उसका शोषण किया जाता है उसकी फरियाद सुनने वाला आज कोई नही है।उन्होंने आगे कहा कि भाकियू0 ही एक ऐसा संगठन है जो आपके हक़,सम्मान की रक्षा के लिए सदैव आपके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़ा रहता है और आपको न्याय दिलाने के लिए अपनी आवाज बुलंद करता है। श्री मुकेश सिंह ने उपस्थित लोगो से यह भी कहा कि आप लोगो को निराश होने की जरुरत नही है मैं आखिरी साँस तक आपके अधिकारों के लिए लड़ता रहूंगा। जहाँ आप का पसीना बहेगा वहाँ हम अपना खून बहा देंगे।इसके साथ ही कार्यक्रम से पूर्व प्रा0 महासचिव श्री मुकेश सिंह का माला पहनाकर स्वागत करने के साथ साथ आने वाले mlc चुनाव बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाने का कार्यकर्ताओ द्वारा संकल्प भी लिया गया।इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद,सुरेश सिंह,शरद बख्श सिंह,श्रवण कुमार,महेश प्रसाद,मंटू सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता तथा किसान उपस्थित थे।

Related

UP 3204162770681317508

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item