सपा प्रत्याशी के समर्थन में सपाईयों ने मांगे वोंट
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_749.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सपा के वरिष्ठ नेता डा. शिवनन्दन यादव ने कहा है कि डॉ0 लोहिया की विचार धाराओं को साकार करने का काम राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कर रहे है। वह यहां विधान परिषद चुनाव के लिये सपा प्रत्याशी राजेश कुमार यादव राजू के समर्थन में जन सम्पर्क के दौरान बोल रहे थे। डॉ. शिवनन्दन यादव के साथ पूर्व प्रधान व प्रधानपति वसीम अंसारी शहावपुर बंकी, पूर्व प्रधान व प्रधानपति सुरसण्डा अजय भट्ट बीडीसी गीता वर्मा, नईम अंसारी, मो0 इकबाल (बंकी), भीम सिंह बीडीसी बंकी, रामचन्द्र रावत प्रधान, वाजिदपुर बम्भौरा, स्वतन्त्रता सेनानी स्व0 सन्तराम वर्मा के पुत्र राजेन्द्र प्रसाद वर्मा प्रधान हेतमपुर (मसौली), सोनापति प्रधान खजूर गांव (देवा) सालेहनगर देवां की प्रधान अनिता देवी आदि सहित जनपद के तमाम प्रधान व बीडीसी लोगों से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को भारी मतो से जिताकर बाराबंकी जनपद वासियों की जागरूकता का परिचय देने की अपील की है।
सांसद ने दी संवेदनशीलता बरतने की जिला प्रशासन को नसीहत
बाराबंकी। देवां क्रासिंग की दीवार को लेकर स्थानीय नागरिकों पर पुलिस प्रशासन द्वारा की गयी लाठी चार्ज की सांसद ने निन्दा की है। सांसद के मीडिया प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि सांसद ने इस सम्बंध में रेलमंत्री से वार्ता करने के साथ मुद्दा सदन में उठाने का आश्वासन दिया है। उन्होने आन्दोलनकारियों पर हुई लाठी चार्ज की भर्त्सना की तथा जिला प्रशासन को क्षेत्रीय जनता की समस्याआंे पर संवेदनशीलता बरतने की नसीहत दी। सांसद ने कहा कि रेलवे क्रांसिग पर दीवार बनने नही दी जाएगी।

